दिन दहाड़े अपराधकर्मियों ने दागी गोली, एक जख्मी!
सारण (बिहार): अपराध कर्मियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब दिन दहाड़े भी गोली दागने लगे है। अभी फिलहाल की घटना छपरा शहर की बताई जा रही है जहां एक व्यक्ति को गोली मारने में लिए सुबह में ही सात अपराधी हथियार से लैस हो कर आए और गोली चला दिए।
घटना में बारे में बताया जाता है कि आज रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे मुफस्सिल थाना अंतर्गत बदलपुरा गांव निवासी सोनू सिंह उर्फ सूर्यकांत सिंह अपने परिवार जनों के साथ घर के परिसर में बैठे चाय पी रहे थे। इसी दरम्यान अज्ञात 7 अपराधकर्मियों ने पीछे से आकर फायरिंग कर दी, जिससे भागने के क्रम में गोली सोनू सिंह उर्फ सूर्यकांत सिंह के पैर में जा लगी। जख्मी सोनू सिंह को इलाज हेतु तत्काल सदर हॉस्पिटल छपरा में भर्ती कराया गया है। जख्मी सोनू सिंह ने बताया कि अपराध कर्मी उन्हें मरने के उद्देश्य से आए थे।
जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार की लूट या छिनौती नहीं हुआ है। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष मुफस्सिल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- मौजूद हैं। सारण पुलिस के अनुसार जख्मी के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराध कर्मियों की चेहरे की पहचान कर ली गई है एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वर्तमान में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।