बीडीओ ने किया विशेष कैंप का निरीक्षण!
सिवान (बिहार): आयोजित विशेष कैंप का सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने तथा नाम सुधार करने को लेकर कार्य तेजी पर किए जा रहे हैं। वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा चैनपुर हाई स्कूल में पहुंचकर मतदाता सूची के हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में नाम सुधारने को लेकर आवेदन लिए गए।