भारतीय हलधर किसान यूनियन ने सरोज कुमार भारती को दी नई जिम्मेदारी!
नई दिल्ली: भारतीय हलधर किसान यूनियन के बिहार - झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ शैलेश कुमार गिरि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा०धीरेन्द्र सिंह सोलंकी से एक अहम बैठक में बिहार और झारखंड में भारतीय हलधर किसान यूनियन को महज़ एक साल के अंदर सशक्त बनाने के विषय पर लंबे वार्तालाप के बाद अब झारखंड के तुरंत बाद त्वरित गति से कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सिंह सोलंकी के सामने भारतीय हलधर किसान यूनियन - बिहार प्रदेश में एक महत्वपूर्ण पद हेतु सरोज कुमार भारती रानीबारी के दक्षिण मठिया, रुकुंदिपुर, सिवान निवासी का नाम प्रस्तावित किया और सर्वसम्मति से सहमति भी बनाने में सफल रहे।
आपको बताते चलें कि सरोज कुमार भारती बिहार कांग्रेस के भी जिला प्रवक्ता, मूल निवासी एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा विभिन्न प्रकार समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सार्थक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं।
राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार -झारखंड प्रदेश प्रभारी ने सरोज कुमार भारती के इन्हीं कार्य कुशलता को देखते हुए। भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रदेश मुख्य संगठक मंत्री व प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पद पर मनोनयन पत्र जारी किया है और सरोज कुमार भारती से पूरे बिहार में जिला से पंचायत स्तर तक भारतीय हलधर किसान यूनियन को मजबूती प्रदान करने की प्रबल आशा जताई है और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सिंह सोलंकी को भी मजबूती हेतु अपनी ओर विश्वास दिलाया है। सरोज कुमार भारती ने भी महत्वपूर्ण पद पर अपने नियुक्ति पर अपने पद की गरिमा को गंभीरता से लिया और श्री भारती ने कहा कि मैं इस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। सरोज कुमार भारती के प्रदेश मुख्य संगठक मंत्री व प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनने पर रमेश कुमार गोंड (अखिल भारत वर्षीय गोंड़ महासभा प्रदेश संगठन जेनरल प्रभारी व मूल निवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष), कन्हैया यादव, रविन्द्र पंडित, मानेश्वर राय, विजय शंकर दूबे, शशिभूषण तिवारी, जंगबहादूर राम, धन्जय पाण्डेय, रविन्द्र प्रसाद, आजाद हुसैन, वकील बाबा कीर्तन गायक,परशुराम सिंह, रमेश गिरी, महंत जितेंद्र गोस्वामी, हेमन्त तिवारी, पत्रकार राजीव कुमार भारती ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।