विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला को लेकर प्रशासन एलर्ट, ये है तैयारियां!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: सोनपुर मेला 2024 का दिनांक 13 नवंबर को होगा विधिवत शुभारंभ। जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष ने आज मंगलवार को अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। कार्तिक पूर्णिमा एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2024 का सफल आयोजन हेतु सारण पुलिस द्वारा निम्नांकित तैयारियाँ की गई है:
01. सोनपुर मेला में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 21 अस्थायी थाना एवं 09 वाच टावर का निर्माण किया गया है, जिसमें 104 पुलिस पदाधिकारी एवं 551 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
02. विधि-व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन हेतु मेला क्षेत्र में पैदल गस्ती हेतु 26 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें 01 नोडलपुलिस पदाधिकरी के साथ 78 पुलिस पदाधिकारी एवं 312 बल की प्रतिनियुक्ति तीन पालियों में की गयी है।
03. सोनपुर मेला क्षेत्र, हरिहर नाथ मंदिर एवं स्नानघाट के घटों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाऐ रखने हेतु तीन पालियों में 10 चौपहिया वाहन गस्ती दल का गठन किया गया है जिसमें 30 पुलिस पदाधिकारी एवं 120 बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
04. यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु 40 स्थलों पर ड्रॉप गेट का निर्माण कराया गया है, जिसमें 01 पुलिस उपाधीक्षक पंक्ति के नोडल पदाधिकरी के साथ 02 सहयोगी पुलिस पदाधिकारी सहित 120 पुलिस पदाधिकारी एवं 600 बलों की प्रतिनियुक्ति तीन पालियों में की गयी है।
05. सोनपुर मेला के महत्वपूर्ण स्थलों पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए 10 अतिरिक्त ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराया गया है, जिसमें 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 40 बलों की प्रतिनियुक्ति दो पालियों में की गयी है।
06 . विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु उपरोक्त प्रतिनियुक्ति निर्माण किया गया है, जिसमें 39 पुलिस पदाधिकरी एवं 195 बलों की प्रतिनियुक्ति तीन पालियों में की गयी है।
07. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से डेडिकेट टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
08. असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी / बलों एवं बाईकपेट्रोलिंग की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
09. अकास्मिक स्थिती से निपटने हेतु सोनपुर मेला में नियंत्रण कक्ष का निर्माण कर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
10. सोनपुर मेला में असामाजिक तत्वों व विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से 380 जगहों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा अधिष्ठापित किया गया है एवं संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी मेला नियंत्रण कक्ष के द्वारा 24 घंटे की जाएगी।
11. सारण पुलिस के द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान और पर्चा वितरण भी किया जायेगा।उपरोक्त सभी स्थलों / प्रतिष्ठान में कुल 496 पुलिस पदाधिकारी एवं 2660 पुलिस बलों (महिला/पुरुष) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।