शराब पीने के आरोप में दो को किया गिरफ्तार।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चले की सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया।
मैरवा थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।मैरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के लाल कोठी निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।