अज्ञात वाहन के धक्का से युवक गंभीर रुप से घायल, रेफर!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव के समीप माँझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। लहूलुहान की अवस्था में सड़क पर घायल पड़े बाइक चालक को 112 कर्मी व स्थानीय ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक गंगपुर गांव निवासी कृष्णा साहनी के पुत्र जीतू सहनी है। वह ताजपुर से अपने घर आ रहा था, इसी दौरान साईपुर के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को 112 पुलिस कर्मियों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया।