शराब पीने के आरोप में 4 गिरफ्तार!
सारण (बिहार):सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चले कि सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरखापुर गांव निवासी गोलू सिंह के रूप में हुई है।
वहीं सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ निवासी विजय गुप्ता, नगई गांव निवास योगेंद्र महतो तथा मुबारकपुर गांव निवासी विसाल कुमार सामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यालय भेज दिया गया।