निर्गुण, भजन, पूर्वी व सोहर गाकर गायकों ने किया श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के धनी छपरा में आयोजित 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम बुधवार को सम्पन्न हो गया। पूर्णाहुति के अवसर पर गायक अजय सिंह तथा कामेश्वर कुमार सिंह ने निर्गुण भजन पूर्वी व सोहर गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर स्थानीय मुखिया पति उदय शंकर सिंह, सरपँच पति विजय चौरसिया, मुन्ना कुमार सिंह, नीरज सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राजदेव सिंह, शम्भू नाथ सिंह, केदार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया।