शराब पीने के आरोप में 3 गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि जिले के चैनपुर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना का आधार पर शराब पीने का आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आंदर निवासी मुन्ना राम, रामगढ़ निवासी बलिराम महतो तथा नगई निवासी अमित गिरी शामिल हैं। सभी आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।