हत्याकांड का महज 24 घंटे में सफल उद्भेदन: दो गिरफ्तार!
सारण (बिहार): गड़खा थानान्तर्गत हत्याकांड का महज 24 घंटे में सफल उद्भेदन कर घटना में संलिप्त 02 नामजद अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को समय करीब 23:15 बजे गरखा थाना को सूचना मिली कि जासो सती पोखरा नियर नवरंग होटल के सामने एक व्यकि की दुर्घटना हो गयी है। उक्त सुचना के सत्यापन हेतु घटना स्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, अज्ञात अपराधियों के द्वारा उसे गोली मार दी गई है। गरखा पुलिस टीम के द्वारा उसे सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस संबंध में मृतक के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर गरखा थाना कांड संख्या-712/24, दिनांक-16.11.24 धारा 103 (1)/103 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। घटना के सफल उभेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा महज 24 घंटे के अंदर इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना मे शामिल 02 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान कांड में इन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा कांड में शामिल अन्य अपराधियों के बारे मे बताया जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. गुड्डू कुमार, पिता- स्व० राज कुमार चौधरी, सा०- कुलदीपनगर, थाना- मुफ्फसिल, जिला- सारण।
2. अनुप कुमार, पिता- स्व० संजय श्रीवास्तव, सा०- गोपालपुर, थाना- डोरीगंज, जिला- सारण।
छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
1. अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकिशोर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1
2. पु०नि० शशिरंजन कुमार थानाध्यक्ष, गरखा थाना ।
3.पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 जिला आसूचना इकाई, सारण।
4. पु०अ०नि० साकेत बिहारी जिला आसूचना इकाई, सारण।
5. पु०अ०नि० अजीत कुमार, गरखा थाना । અંબનંદ
6. पु०अ०नि० संजय कुमार भारती, गरखा थाना ।
7. पी०टी०सी० मो० कैयुम, गरखा थाना ।
8. पी०टी०सी० अजय प्रजापति गरखा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।