22 लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द से संबोधित करने का आरोप, सड़क दुर्घटना में एक घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना के मुबारकपुर गांव निवासी योगिंद्र राम ने चैनपुर गांव के 22 लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द से संबोधित करने के आरोप में सिसवन थाना में लिखित शिकायत किया है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से सोमवार को दिन के 2:00 बजे के करीब जानकारी मिली।
वही सिसवन सड़क दुर्घटना में एक बच्चा घायल हो गया। इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान छोटन कुमार के रूप में हुआ है। घायल बच्चे का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।