नीलगायों का आतंक, धान की फसल को कर रही है बर्बाद।
सिवान (बिहार): सिसवन नीलगायों का छाया आतंक धान की फसल को कर रही है बर्बाद। सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर धान के फसल के तैयार है ऐसे में नीलगायों द्वारा धान के फसल को बर्बाद किया जा रहा है। किसानों के अंदर नीलगायों का आतंक छाया हुआ है। सोमवार को दिन के 4:00 के करीब सिसवन प्रखंड के जई छपरा के आसपास नीलगायों का झुंड देखने को मिला जो धान के फसल को बर्बाद कर रही है।