दाउदपुर थाना पुलिस द्वारा लगे दर्जनों पेड़- पौधे!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: दाउदपुर थाना परिसर एवं बनवार फ्लाई ओवर ब्रिज के आस-पास थानाध्यक्ष नवलेश के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान दाउदपुर पुलिस द्वारा दर्जनों पेड़- पौधे लगाए गए।
उक्त मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के अनमोल धरोहर हैं। पर्यावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाये रखने में पेड़- पौधों का अहम योगदान है। समय पर समुचित बारिश नही होने का मुख्य कारण वनों की कटाई एवं पेड़ों की घटती संख्या है, जिसका दुष्प्रभाव खेती से लेकर मानव- जीवन पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को लेकर हर आदमी को वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने की जरूरत है। थानाध्यक्ष ने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की।
वृक्षारोपण अभियान में एसआई शंकर सिंह, अमन कुमारी, नीतीश कुमार, हरेन्द्र राम, मनोज कुमार सिंह व एएसआई मिथिलेश कुमार दास, रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, योगेंद्र प्रसाद तथा पीटीसी अशोक रविदास, अशोक तिर्की, सुनेश कुमार यादव आदि शामिल हुए।