जेल से दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: मंडल कारा कटिहार से मंगलवार की दोपहर एक कैदी फरार हो गया है। कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चोरी के आरोप में चोर को गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा कि आबादपुर थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को बराहखोर निवासी मो मुनावर के घर चोरी हुई थी। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा चोरी को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद 28 सितंबर को पुलिस ने 20 वर्षीय कैसर खान और 21 वर्षीय मालिकुर्राहमन को अरेस्ट किया था। जिसे पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी को कटिहार कोर्ट लाया था। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था। लेकिन मंगलवार को कैसर खान जेल की दीवार फांदकर वहां से फरार होने में सफल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।