अलग अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष घायल!

मारपीट की घटना में एक घायल!
सीवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ग्यासपुर निवासी अत्ताउल्लाह अंसारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 3:00 के करीब जानकारी दी गई।
बाइक के धक्का से महिला घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के ही सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर हरेराम ब्रह्मचारी हाई स्कूल के पास बाइक के धकका से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी मराछो देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 4:00 के करीब जानकारी दी गई।