अब नही रही माता अकला कुँअर, श्मशान घाट पर संगीत समारोह का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवम जलालपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख राय बहादुर सिंह की माता अकला कुँअर 90 वर्ष का रविवार को निधन हो गया वह पिछले डेढ़ माह से बीमार चल रही थी। सोमवार को सेमरिया श्मसान घाट पर पारंपरिक रीति रिवाज से मृतका का दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मृतका के छोटे पुत्र सुरेश कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
शव यात्रा में माँझी एवम जलालपुर के सैकड़ों गणमान्य व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आदि शामिल हुए। शवयात्रा में शामिल स्थानीय कलाकार राजकिशोर भारती तथा संतोष कुमार आदि की गायक मंडली ने सेमरिया श्मशान घाट पर आयोजित संगीत समारोह में दर्जनों भजन निर्गुण व पूर्वी आदि गीत गाकर मौके पर मौजूद शव यात्रियों का भरपूर मनोरंजन किया।