असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, कल होगा मूर्ति विसर्जन।
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से सम्पन्न हो गया। शनिवार की शाम को प्रखंड की विभिन्न पूजा समितियों द्वारा अलग अलग स्थानों पर असत्य का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। माँझी पुलिस के अनुसार इस दौरान कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
माँझी प्रखंड के पकड़ी बाजार, घोरहट, शीतलपुर, बंगरा एवम जैतपुर में रावण का पुतला दहन किया गया। माँझी के पकड़ी बाजार के मैदान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जय माँ अम्बे पूजा समिति के तत्वावधान में 50 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर रावण दहन देखने वालों की हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रावण दहन कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए।
शीतलपुर मैदान में शनिवार शाम रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बंगरा में 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया गया। शीतलपुर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। घोरहट में भी 15 फिट के बने रावण का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दशहरा मेले में देर रात्रि तक महिला व पुरुष घूमते नजर आए। पूजा पंडालों के पास दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही।