चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2024 के दूसरे दिन का आयोजन माँझी प्रखंड अंतर्गत दलन सिंह उच्च विद्यालय में किया गया। उक्त आयोजन में बच्चों के बीच वन्य प्राणी से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 9वीं कक्षा की साक्षी कुमारी प्रथम, अनु कुमारी द्वितीय तथा निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा प्रखंड में चिन्हित दाह पुराना तथा दीघि आद्रभूमि में आने वाले प्रवासी पक्षी, आद्रभूमि की उपयोगिता इसके संरक्षण इसके विकास आदि हेतु चयनित चौर मित्र तथा स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राम सुन्दर एम ने आद्रभूमि के संबंध में बताते हुए कहा कि आद्रभूमि वर्षा जल तथा नदी जल को संग्रहित कर भूमिगत जल के स्तर को बनाये रखती है साथ ही यह प्रवासी पक्षियों को आश्रय भी प्रदान करती है। वनो के क्षेत्र पदाधिकारी श्री बांके पासवान ने सारण जिला अंतर्गत पाए जाने वाले विभिन्न पछी के बारे बच्चों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उक्त अवसर पर वन परिसर पदाधिकारी अखिलेशवर सिंह, वन उप परिसर पदाधिकारी वेंकटेश कुमार, दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अध्यापकगण उपस्थित रहे।