घुरघाट में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में घुरघाट में जमीन से संबंधित समस्याओं समाधान हेतु हल्का वार बुधवार को 11 बजे के करीब राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। 3 बजे के करीब तक राजस्व कैंप चला। राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।