स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: जिले के माँझी महिला एवम बाल विकास निगम पदाधिकारी निभा कुमारी, सीडीपीओ माँझी चन्द्रकांति कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी के दिशा निर्देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत मंगलवार को माँझी प्रखंड स्थित कस्तुरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं के बीच पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन कर किया गया जागरूक।कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा कई स्लोगन के साथ रंगोली बनवाए गए, जिसमें पढ़ेंगे पढ़ाएंगे साक्षर भारत बनाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे। साक्षर समाज बनायेंगे, साक्षरता हमें जगाती है शोषण से बचाती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर बच्चा पढ़ेगा तब देश बढ़ेगा, पोषण भी पढ़ाई भी, सक्षम नारी सशक्त भारत जैसे कई नारे छात्राओं के द्वारा लगाए गए।
उसके पचास छात्राओं के समूहों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देना साक्षरता से सम्बन्धित पेंटिंग छात्राओं के द्वारा बनाया गया। छात्राओं के द्वारा बनाए गए पेंटिंग पर निर्णायक मंडली के द्वारा अच्छे पेंटिंग एवम बेहतर प्रस्तुति देने वाले समूहों को कमशः प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान दिया गया। टॉप तीन के बीच थैले में साबुन, सेनेटरी नेपकिन, एग्जाम पैड व तौलिया दिया गया। वही प्रस्तुति माता कन्या जन्म उत्सव पर हिमालय जॉनसन किड्स वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी निभा कुमारी ने बताया कि बेटियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से पास होने के बाद आगे की शिक्षा जारी रखने और नये समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनने के लिए जागरूक किया। सीडीपीओ चन्द्रकांति कुमारी ने बताया कि बेटियों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके तहत बाल-विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा के उन्मूलन समसामयिक एवं ज्वलंत मुद्दे पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंधन लेखन, कविता लेखन, पेटिंग का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, बाल शोषण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूणहत्या रोकथाम, महिला सुरक्षा संबंधी कानून एवं टोल फ्री नंबर आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ होने वाली हसा, घरेलू ¨हसा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या पर चर्चा की और बताया कि कैसे कोई पीड़ित-व्यथित महिला-बालिका महिला हेल्पलाईन से मदद ले सकती है। बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर चर्चा करते हुए बताया की बालिकाओं को अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की ¨हसा के बारे में अपने अभिभावकों को अवश्य बताना चाहिए। इस अवसर पर रिजवान अहमदन संचालक, वंदना विद्यार्थी, हिना परवीन, अर्चना, सिमा, रूपा, सोनाली कुमारी अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।