दुष्कर्म करने के आरोपी विधि-विरूद्ध बालक को किया गया निरूद्ध।

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के मढ़ौरा थानार्न्तगत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी विधि-विरूद्ध बालक को किया गया निरूद्ध।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को मढ़ौरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मढ़ौरा थानान्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी। इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के विरूद्ध मढौरा थाना कांड संख्या-563/24, दिनांक-04.10.2024, धारा-64 बी०एन०एस० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। आरोपी पिड़िता का पटीदार ही बताया जा रहा है। घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जाँच एवं गिरफ्तारी हेतु प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर छापामारी कर विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
1. श्री राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परि०) -सह-थानाध्यक्ष मढ़ौरा थाना।
2. पु०अ०नि० चन्देश्वरी यादव मढ़ौरा थाना
3. पु०अ०नि० नविता रानी मढ़ौरा थाना।
4. प्र०पु०अ०नि० सत्यम कुमारी मढ़ौरा थाना।
5. प्र०पु०अ०नि० संजीत कुमार मढ़ौरा थाना।
6. स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार मढ़ौरा थाना।
7. पी०टी०सी० शत्रुघन कुमार मढ़ौरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।