पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित होगा जन सुराज का स्थापना अधिवेशन!
2 अक्टूबर को आयोजित होगा जन सुराज का स्थापना अधिवेशन!
जन सुराज बनेगा राजनीतिक दल! 5000 जन सुराजी प्रशांत किशोर के साथ मंच साझा करेंगे!
पटना (बिहार): कल 2 अक्टूबर को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक पार्टी में तब्दील होने जा रहा है। जन सुराज का स्थापना सम्मेलन दोपहर 2 बजे पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पूरे बिहार से लाखों की संख्या में जन सुराज के समर्थक, कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। इसके मद्देनजर पिछले कई दिनों से वेटनरी ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं। मैदान में 5000 कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे पटना में जन सुराज के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। लाखों लोगों के बैठने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।
कल बिहार और देश की राजनीति में ऐतिहासिक दिन होगा जब 1 करोड़ संस्थापक सदस्य मिलकर एक पार्टी बनाएंगे। पूरे बिहार में जन सुराज को एक उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है जो बिहार को दलदल से बाहर निकाल सकता है। यही वजह है कि बिहार के हर घर और गांव में जन सुराज के स्थापना सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह है और लोग इसका हिस्सा बनने के लिए पटना पहुंचने लगे हैं।