बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गांव के निखती के मुरारी सिंह का पुत्र पिंटू कुमार व सिसवान थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चंदन पांडेय का पुत्र सौरव कुमार शामिल है। दोनो घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।