शर्मसार: भतीजा ही पत्नी को लेकर भाग निकला! पत्नी को पुलिस ने किया बरामद!
सिवान (बिहार): पति ने पत्नी पर लगाया लगाया गंभीर आरोप। पति ने अपने ही पत्नी पर अपने भाई के बेटे (भतीजा) ले साथ नाजायज संबंध का आरोप लगाया है। वहीं भतीजे पर शादी के नियत से पत्नी का अपहरण का मामला सिसवन थाना दर्ज करा दिया। वहीं सिसवन थाना पुलिस ने उनकी पत्नी को सिसवन से ही बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव से करीब 22 दिन पूर्व अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस संबंध में सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस आशय का मामला ग्राम सुवहीं निवासी राजेन्द्र महतो ने बीते 16 अक्टूबर को स्थानीय थाने में दर्ज कराया कि उसकी पत्नि को उसके भाई के बेटा यानी भतीजा ने हीं शादी के नियत से अपहरण कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर अपहृत महिला को सिसवन से बरामद किया है। अपहृत महिला को बयान के लिए सिवान कोर्ट भेजा गया है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।