दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के बनियापुर थानान्तर्गत दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को बनियापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूछरी में एक 16 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन के आधार पर बनियापुर थाना कांड सं0-417/24 दिनांक-12.09.24 धारा-64/65 बी०एन०एस० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त मैना महतो, पिता भगवान महतो, साकिन पूछरी, थाना- बनियापुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा थानाध्यक्ष बनियापुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।