मारपीट की घटना में तीन युवक घायल।
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर ओपी क्षेत्र के माधवपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी जयप्रकाश चौरसिया का पुत्र पप्पू चौरसिया है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलो में महानगर गांव के शर्मा पांडेय का पुत्र दीपक कुमार पांडेय व साईपुर नवका टोला के मथुरा यादव का पुत्र पिंटू कुमार यादव शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल
सिसवन। थाना क्षेत्र के मांंझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गये। घायल भागर गांव के जैनुद्दीन खान का पुत्र अनवर खान व अनवर खान की पत्नी रौशन खान शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सांप काटने से किशोरी अचेत।
सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सांप काटने से एक किशोरी अचेत हो गई। किशोरी स्थानीय निवासी के के तिवारी की पुत्री 14 वर्षीय अंतरा तिवारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।