सिसवन: मतदाता सूची संक्षारण तेज, पल्स पोलियो के लिए हुई बैठक, सांप काटने से दो अचेत!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के कार्यों में आई तेजी। सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के कार्यों में तेजी आ गई है। मतदाता सूची के कार्यों को लेकर बीएलओ द्वारा मतदाताओं से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम सुधार करने जैसे कार्यों का निपटारा किया जा रहा है। इसको लेकर बरिये पदाधिकारी भी मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
सांप काटने से दो अचेत!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर सांप के काटने से दो लोग अचेत हो गए। सांप काटने की घटना में ग्यासपुर मठिया के हरिराम चौधरी की पुत्री 12 वर्षीय पुतुल कुमारी व सिसवन निवासी तारकेश्वर महतो की पत्नी सावित्री देवी शामिल है। दोनों महिलाओं का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन पल्स पोलियो के लिए हुई बैठक!
सिवान (बिहार): सिसवन रेफरल अस्पताल में मंगलवार को पल्स पोलियो को लेकर बैठक आयोजित की गई। अगामी 22 सितंबर से प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसके रणनीति व सफलता के लिए बैठक की गई। डॉक्टर एएस खान ने बताया कि लगभग 60 टीमों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 22000 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में एएनएम आशा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।