अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार गया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भागर गांव से हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।