स्वास्थ्य और स्वच्छता की कार्यशाला
खुशी मन से खाकर बहुत सी बीमारियों को रखा जा सकता है दूर!
नई दिल्ली: स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों एक ही सिक्के के पहलू है। इस विषय पर शुक्रवार को पश्चिम दिल्ली में स्त्री शक्ति संगठन की नई दिल्ली प्रभारी प्रेरणा बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सेहत संबंधी जानकारी देना था। महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता का जीवन में सही चयन करने की उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शरीर का अर्थ केवल घर में पके भोजन ग्रहण करने से नहीं बल्कि सही तरीके से फल, सब्जियों के चयन करके सही माप द्वारा खाना पकाने के सही तरीकों को ग्रहण करने से है। स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार का होना अति आवश्यक है। इसका अर्थ आसपास का साफ सुथरा वातावरण, पानी, सही आहार और खुशी मन से भोजन ग्रहण करने से है। सही भोजन अगर हम अच्छे वातावरण और खुशी मन से खाते हैं तो बहुत सी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इन आदतों को प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करने से महिलाओं के स्वस्थ के साथ-साथ उनके शिशुओं के स्वस्थ पर भी गहरा अच्छा असर पड़ता है। अच्छी आदतों को सीखने की पहल बच्चे अपने माता-पिता से ही सीखते हैं और ज्यादातर बच्चे अपना समय अपनी माता के साथ व्यतीत करते हैं इसलिए माताओं को स्वस्थ जीवन की अच्छी आदतें बच्चों में डालनी चाहिए। अच्छे वातावरण रखने की शिक्षा देनी चाहिए। जिससे उनके बच्चों को साधारण वायरल बीमारियों से भी बचाया जा सके।