कितनी अच्छी सरकार हैं!
✍️ पीके सूर्यवंशी ‘कृष्णा’ (फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश)
/// जगत दर्शन न्यूज
कर रहे जन खोखला,
इन्हें तो अपनी सत्ता चलानी है।
आता जाता तो कुछ है नही,
इन्हें भाषण में सिर्फ रोकर दिखाना है,
हाथरस कलकत्ता और मणिपुर में हुआ अत्याचार हैं,
कुछ जन बोल रहे कितनी अच्छी सरकार हैं।
बहिन बेटियो की इज्जत लूटो खेल जगत बताते हैं,
कुछ हैवान बैठे हैं संसद में वो मंत्री कहलाते है।
न हिंदू गलत हैं न मुस्लिम गलत हैं,
कुछ चंद लोग हिंसा फैलाते हैं।
ऊंच नीच धर्म जाति की बात,
कुछ असामान्य लोग ही बताते हैं।
काला कफ़न तुम औढो मत,
सत्ता जैसे बोलो मत।
हर जगह बलात्कार और भ्रष्टाचार हैं,
कुछ जन बोल रहे कितनी अच्छी सरकार हैं।।