सारण की बेटी सालोनी को पटना में आयोजित ‘महिला प्रेरित सम्मान सीजन- 2’ में किया गया सम्मानित
✍️ संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी
छपरा, 27 फ़रवरी 2026
बिहार की राजधानी पटना में "The Tiger Events" के द्वारा ‘महिला प्रेरित सम्मान सीजन–2’ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सारण जिलांतर्गत सोनपुर प्रखंड के बाकरपुर गांव निवासी प्रद्युमन कुमार सिंह और संगीता देवी की पुत्री सह सारण जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सलोनी कुमारी को पटना के आशियाना स्थित बीएन क्लब रामनगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के फिल्म स्टार कुणाल सिंह के हाथों मोमेंटो और प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया है। हालांकि इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 101 चयनित महिलाओं को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। इस संबंध में आयोजनकर्ता केसरी टाइगर ने बताया कि समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को एक मंच प्रदान करना तथा उनके कार्यों को व्यापक पहचान दिलाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। हालांकि इस सम्मान के लिए कला एवं संस्कृति, उद्यमिता एवं व्यवसाय, शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र, खेल, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा, विधवा सशक्तिकरण, राजनीति, समाज सेवा, दिव्यांग, किन्नर समुदाय तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न वर्ग शामिल किया गया था।
इस अवसर पर सारण की बेटी एवं योग प्रशिक्षिका सलोनी कुमारी को भी योगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनके सम्मान से जिले में खुशी का माहौल है। इस संबंध में सलोनी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सार्थक कार्य किया गया है। क्योंकि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिलाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है। हालांकि हमारे समाज में कई ऐसी महिलाएं है, जो समाज कल्याण के लिए अपना जीवन यापन करते हुए आसपास के लोगों को प्रेरित कर रही है। बधाई देने वालों में सारण जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता पारस नाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी, सचिव चंद्र शेखर प्रसाद सिंह, सहायक सचिव तरुण कुमार सिंह, संरक्षिका डॉ अंजू सिंह और डॉ रंजिता प्रियदर्शिनी, दादा स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद सिंह, दादी देवंती देवी, चाचा बृजनंदन सिंह, चाची काजल सिंह, दीदी सिमरन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

