कौन-सा रंग.....
/// जगत दर्शन न्यूज
कौन सा रंग लगाऊँ जिससे बन जाऊँ इंसान।
भगवा ओढ़े हिंदू, हरा पहने मुसलमान।।
हरियाली का रंग हरा है, केसरिया दम भरता
श्वेत रंग सच्चाई से, सबको आनन्दित करता
इन तीनों रंगों से मिलकर लहरे गगन तिरंगा
इसकी पावन कोमलता पर , गर्व करे माँ गंगा
कौन रंग अनमोल जिसे मैं, अपने पर अजमाऊँ
कौन जगत में सबसे उत्तम मरम समझ न पाऊँ
सत्य सनातन रंग हैं प्यारे सृष्टि में अनमोल
इसकी चमक पे मिट जाऊँ मैं बिक जाऊँ बिन मोल
सत्य रंग है सबसे प्यारा, माथे इसे लगाओ
सुनो बिजेन्दर सार सृष्टि का तुम सबको समझाओ
✍️ बिजेन्द्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू)
Mob: 7250299200