हृदय गति रुकने से सावित्री देवी का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत अंतर्गत चंद्ऊपर गांव निवासी स्वर्गीय राम छविला सिंह की पत्नी सावित्री देवी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सावित्री देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव से अंतिम यात्रा के लिए निकला, भावुक दृश्य देखने को मिला। शव वाहन के साथ आधा दर्जन से अधिक घोड़े एवं गाजे-बाजे के साथ शव यात्रा डुमाईगढ़ घाट तक पहुंची। अंतिम यात्रा में महिलाओं और बच्चियों ने भी कंधा दिया। चारों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया।
मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अजय प्रताप सिंह ने दी। बताया जाता है कि सावित्री देवी के पांच पुत्र हैं, जिनमें से चार पुत्र मिलिट्री एवं एयरफोर्स में जवान के रूप में कार्यरत हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य संदीप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

