हत्या मामले में फरार चल रहे तीन लोग गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: जिले के माँझी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सबदरा गांव से हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो महिलाएं एवं एक पुरुष शामिल हैं। बताते चलें कि वर्ष 2022 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सबदरा गाँव निवासी 44 वर्षीय गणेश राय घायल हो गए थे। जिन्होंने इलाज के दौरान फर्द ब्यान देकर कुल छह महिला एवं पुरुष को नामजद किया था। बाद में इलाज के दौरान गणेश राय की मौत हो गई और मारपीट का मामला हत्या में तब्दील हो गया। घटना के बाद से तीन आरोपी फरार चल रहे थे।
इस मामले में छपरा न्यायालय द्वारा फरार अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की का वारंट निर्गत कर दिया था। शुक्रवार को कुर्की के लिए पहुँची पुलिस ने फरार तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दहारी यादव के पुत्र सुदर्शन यादव,सुदर्शन यादव की पत्नी मंजू देवी एवं अखिलेश यादव की पत्नी उमरावती देवी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।