जीविका दीदियों ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन!
सिवान (बिहार): बिहार में जीविका दीदी संघ ने सरकार के निशान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आज शुक्रवार को जीरादेई जीविका कैडर एवं लेखपाल दीदियों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वहीं शुक्रबार को सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदियों ने जीरादेई प्रखंड कार्यालय के सामने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीरादेई प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के जीविका दीदियों ने अपने आवाज को बुलंद करते हुए अपनी मांगों को रखा।