सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के कमेटी का हुआ पुनर्गठन!
अध्यक्ष बने अभय कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव बने दिनेश कुमार सिंह!
सारण (बिहार): सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव बुधवार को रॉयल गार्डन साढ़ा छपरा में संपन्न हुआ, जिसमें चुनाव पदाधिकारी के रूप में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष नागेन्द्रनाथ शर्मा एवं पर्यवेक्षक गोपालगंज के प्रधान सचिव छोटे लाल गुप्ता एवं सिवान जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप महासचिव विश्व मोहन उपस्थित थे।
सर्वप्रथम सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग किया गया एवं नई कमेटी के नाम का प्रस्ताव सदन से लिया गया। सबका चुनाव सदन ने ध्वनि मत से किया। पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह को सदन ने संरक्षक के रूप में चयन किया। अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह चुने गए। अन्य पदों में वरीय उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह, आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार, हरि कुमार मिश्रा, विकास कुमार आदि चुने गए। उप प्रधान सचिव के रूप में समसुद्दौला सिद्दीकी, नित्यानंद सिंह, सचिव अनिमेष मोहन, शिखा सिंन्हा, मिथिलेश कुमार यादव, कार्यालय सचिव के रूप में कुमार राजू दास, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, अंकेक्षक सत्यनारायण महतो, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह एवं प्रवक्ता विजय कुमार सिंह आदि चुने गए। सदन ने ध्वनि मत से सबका समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया शांति से संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के काउंसलर राम प्रवेश सिंह एवं उपप्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय सचिव मुकेश कुमार गुप्ता, बेतिया अंचल सचिव सिद्धार्थ तिवारी, जिला कार्य समिति सदस्य जितेन्द्र पटेल, तौकीर उस्मान अंसारी, सुरेंद्र राम, मुरलीधर सिंह, पप्पू कुमार, वीरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सचिन, सच्चिदानंद सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, दीनबंधु दीपक, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह,विनय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, उमेश यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, बब्लू सिंह, मधु सिंह आदि सैकड़ों जिला एवं राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।