कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के अध्यक्ष बने धुरंधर ठाकुर!
नागेंद्र ठाकुर संयोजक, राजेश ठाकुर सचिव!
सारण (बिहार) संवाददाता तारकेश्वर प्रसाद: कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वाधान में माँझी प्रखंड के बनवार गांव में धुरंधर ठाकुर सरपंच के आवासीय परिसर में एक बैठक की गई, जिसमें संगठन के विस्तार एवं नाई समाज के उत्थान के लिए विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सर्वसम्मति से धुरंधर ठाकुर को कर्पूरी विचार मंच का अध्यक्ष, नागेंद्र ठाकुर को संयोजक, राजेश ठाकुर को सचिव, राजू ठाकुर को कोषाध्यक्ष, राहुल ठाकुर एवं हरेन्द्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, रविंद्र ठाकुर को सचिव, संदेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा, अरुण ठाकुर एवं रंजन ठाकुर को सदस्य, अशोक ठाकुर को मार्गदर्शक, पंकज ठाकुर को उप सचिव, जितेंद्र ठाकुर एवं रंजीत ठाकुर को उप सचिव चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।