दुर्गापूजा: मियां पट्टी में बनेगा बाघ के रूप में 50 फिट ऊंचा बृहद पंडाल!
बाघ रूपी मंदिर में माँ दुर्गा देंगी दर्शन!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: सारण जिले के माँझी के नव गठित नगर पंचायत क्षेत्र के मियां पट्टी में इस बार बाघ के रूप में 50 फिट ऊंचा बृहद पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस बार यहाँ बाघ रूपी मंदिर में माँ दुर्गा दर्शन देंगी।
जय मां जगदंबे पूजा समिति के सदस्य सह पूजा पंडाल निर्माता बिनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मांझी नगर पंचायत के सबसे घनी आबादी वाले इलाके मियां पट्टी के बीचो-बीच बाघ रूपी पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। यह पंडाल आसपास के जितने भी पूजा पंडाल हैं उन सब में सबसे अलग है।
मालूम हो कि वर्ष 2001 से अब तक लगातार चौबीस वर्षों तक दुर्गा पूजा के अवसर पर अनेको प्रकार के पंडाल का निर्माण किया जा चुका है। यहाँ बनाए जाने वाले खूबसूरत पंडाल की खासियत यह है कि इस पंडाल के नक्शा से लेकर निर्माण तक का कार्य जय माँ जगदम्बे पूजा समिति के सदस्य खुद से ही अपने हाथों करते हैं। यहां पंडाल निर्माण में किसी कारीगर अथवा मजदूर की सहायता नहीं ली जाती है। यहां के स्थानीय बाल कलाकार पूजा समिति के सदस्यों के दो महीने के अथक परिश्रम के बाद पूजा पंडाल का निर्माण कार्य पूरा होता है। यहाँ दशहरा पूजा में सप्तमी से लेकर दशमी तक माँ के दर्शन के साथ पूजा पंडाल को देखने के लिए दूर दराज से आये दर्शकों की भीड़ होती है।