मरणोपरांत ममता कार्यकर्ता के पति को मिली 4 लाख की अनुग्रह राशि!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: बिहार सरकार द्वारा कार्य अवधि के दौरान मृत्यु होने पर ममता कर्मियों के परिवार के लिए अनुग्रह अनुदान राशि जारी किया है। अब प्रत्येक कर्मी के परिवार को अनुदान मद में चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे। इसी आदेश के अनुसार मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माँझी की ममता कार्यकर्ता दौलत देवी का वर्ष 2016 में मरणोपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार द्वारा मंगलवार को चार लाख की अनुग्रह राशि मृतक के पति राजेंद्र राम को दी गई।
इस सम्बंध में डॉ रोहित कुमार ने दिवंगत ममता कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता उनकी निस्वार्थ सेवा की भरपाई नहीं कर सकती। हालांकि यह हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करें कि उनके परिवार के सदस्य सम्मान और गरिमा का जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि जिस निस्वार्थ सेवा, त्याग और करुणा की भावना के साथ हमारे ममता कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य के माध्यम से लोगों की सेवा की है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।