एक छात्र एक पौधा अभियान: शिक्षक और छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का पहुंचाया संदेश!
सारण (बिहार): पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रहे हैं। आजकल लोग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में अधिक ध्यान देने लगे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पेड़-पौधों के प्रोत्साहन और लगाने की प्रवृत्ति में वृद्धि हो रही है।
इस क्रम में जिले के राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेज मढ़ौरा में एक छात्र एक पौधा तथा एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत कॉलेज में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को पेड़-पौधा के महत्व को समझाया गया। इस दौरान राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेज छपरा के प्रिंसिपल डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ पौधा हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वे हमें आक्सीजन और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान करते है। पेड़ पौधों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। यह हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वहीं मौके पर मौजूद मैकेनिकल ब्रांच के एच ओ डी मुकेश कुमार राम ने बताए कि पढ़ाई के साथ पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। शिक्षक विवेकानंद ने सभी बच्चों को एक एक पौधा प्रदान कर कॉलेज कैंपस में पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया। वही उन्होंने बताया की वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है।
उक्त मौके पर छात्र राहुल तिवारी, आरिफ अली, मुस्कान कुमारी, गुलाम जहीर, सीतांशु कुमार, आकाश कुमार, आर्यन कुमार, पंकज प्रसाद, प्रीतम कुमार, उज्वल कुमार, वंदना कुमारी, रौशन कुमार, अर्पणना कुमारी व अभय कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।