अब नही रही पूर्व मुखिया चंद्रावती देवी, क्षेत्र में शोक!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष तथा महाराजगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व सोनबरसा पंचायत के पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव की 75 वर्षीय पूर्व मुखिया पत्नी चंद्रावती देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को ही माँझी के श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। शव यात्रा में अनेक गणमान्य लोगों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण आदि शामिल हुए।
उनके शव यात्रा में जन सुराज के नेता व कौरुधौरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह, मरहा पंचायत के मुखिया मुन्ना साह, राजदेव यादव, सत्यनारायण प्रसाद यादव, ई सौरभ सन्नी, संदीप रौशन, गुड्डू सिंह, सन्तोष सिंह, अमरनाथ तिवारी, बिनोद मांझी, नागेन्द्र ठाकुर आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।