तीसरी सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाल कर किया जलाभिषेक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखंड के इनायतपुर पंचायत के सुखारी नाथ मंदिर से हजारों के संख्या में लोगों ने शोभा यात्रा निकाल कर तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक किया। यह शोभायात्रा पंचायत के सुखारी नाथ मंदिर से निकल कर रिविलगंज तक पहुंची जहां सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सुखारी नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।
उक्त मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जलाभिषेक में भाग लिया। यहाँ पर बहुत ही दूर दराज़ से पूजा आर्चना के लिए लोग आते है। वही समाज सेवी व इनायतपुर के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह भी मंदिर में जाकर भी पूजा आर्चना किए। वहीं ग्रामीण राम बालक सिंह ने कहा कि बांरवा सुखारी नाथ मंदिर में हजारों के संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। उक्त मौके पर रणजीत सिंह, मनिष सिंह, बब्लू सिंह, मालती देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।