तिरंगा यात्रा में पं गिरीश तिवारी के स्मारक पर चला सफाई अभियान, माल्यार्पण कर किया नमन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के बरेजा में हाई स्कूल के समीप स्थापित महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी के स्मारक परिसर में बुधवार को युवा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं पंडित गिरीश तिवारी अमर रहे व भारत माता की जय की नारे लगाए। इससे पहले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे बरेजा पंचायत समेत आसपास के गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली एवं सैकड़ो ग्रामीणों एवं दुकानदारों के तिरंगा झंडे का वितरण किया। हरिमोहन सिंह गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना है और 15 अगस्त के दिन हर घर व संस्थान के ऊपर तिरंगे झंडे को शान से लहराना है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, मंडल अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिंह, दिलीप प्रसाद, विवेक गुप्ता, अनिल राम, पप्पू राम, सुनिल साह, जयप्रकाश पांडेय, रिंकू पांडेय, अभयानंद पांडेय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।