सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन!
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड इकाई के द्वारा बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने के एक दिवसीय धरना दिया दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमितेश पांडेय ने किया।
उक्त मौके पर अमितेश पांडेय बताया कि हम बिहारियों के साथ केंद्र सरकार छलावा और वादा खिलाफी करती है। सिर्फ घोषणा ही रह जाता है। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जा के लिए विशेष अभियान चलाकर केंद्र सरकार से मांग किया था। और केंद्र सरकार के साथ भी है, पर मांगे उसी तरह है। आज यदि वे चाहे सरकार को आंख दिखा सकते है और झुका भी सकते है। इसके बावजूद भी वे खामोश है। जबकि बिहार के साथ नाइंसाफी हो रहा है। सौतेलापन व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार। इसीलिए मौजूदा सरकार का विरोध करते हुए आज पूरे बिहार में प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत हम लोग भी आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी दौरान कांग्रेस नेता नागेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए हम गांव-गांव तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा वादा खिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद सिंह का कहना था प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम सभी लोग हर घर जाकर जनता के बीच महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से लोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, बलिराम सोनी, रघुपति मिश्रा, चंदन पांडे, अरुण सिंह, मुन्ना कुमार और राकेश कुमार प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे।