डॉक्टर के कार में बाइक चालक ने मारी टक्कर, दो घायल।

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): डॉक्टर के कार में बाइक चालक ने मारी टक्कर, दो घायल। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर सिसवन रेफरल अस्पताल के सामने बाइक चालक दो युवक ने एक डॉक्टर के कार में टक्कर मार घायल हो गए। घायलों में भागर गांव निवासी संतोष यादव का पुत्र गोलू यादव व नागेंद्र यादव का पुत्र पवन कुमार यादव शामिल है। दोनों घायलों का इलाज स्वास्थ्य कर्मियों ने रेफरल अस्पताल में कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया।