आपसी विवाद में मारपीट, 10 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी बिंदेश्वरी सिंह, उनकी पत्नी विरमावती देवी, तारकेश्वर सिंह, उनकी पत्नी इन्द्रावती देवी पुत्र संदीप कुमार, गोरख सिंह की पुत्री लवली कुमारी, अजय सिंह की पत्नी शारदा देवी, विजय सिंह व उनकी पत्नी संगीता देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही स्थानीय गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सिसवन गाँव निवासी कमलेश्वर राम की पत्नी शोभा देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।