दो अलग अलग घटनाओं में दो लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मांझी मुख्य मार्ग पर सिसवन पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर सिसवन रेफरल अस्पताल के गार्ड प्रवीण सिंह घायल हो गए। घायल गार्ड ड्यूटी के बाद अपने घर बघौना वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे कुत्ता से बचाव में बाइक लेकर गिर गए। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला जगदीशपुर गाँव निवासी अवतार सिंह की पत्नी सोनम देवी हैं। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।