शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ गांव निवासी आनंद साह तथा रंजीत साह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।