सिवान: शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले छोटेलाल साह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
वहीं जीरादेई थाना पुलिस ने भी शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जीरादेई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भली भगवानपुर के रहने वाले आशुतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया।