सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन से हो कर गुजरने वाली सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को गिरावट दर्ज किया गया है, जिससे लोगों ने राहत भरी सांस ली है। वही जलस्तर घटने के चलते इससे बाढ़ की संभावना टलती दिख रही है। जलस्तर में कमी से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में बताया जा रहा है कि विगत माह से सरयू नदी में बढ़ते जल स्तर से निकटवर्ती इलाकों में बाढ़ आने की संभावना व्यक की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप लोग भयभीत हो चुके थे। हालांकि सिवान प्रशासन ने द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। वही प्रशासन के द्वारा तटबंधों पर प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है।